Cg ke naukri

Cg में होने वाली सभी भारतीयों की जानकारी cg ke naukri में अपलोड करते है। अगर आप भी cg में हो रही भर्ती के बारे में जानकारी पाना चाहते है तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन जरूर करें।

भारतीय डाक घर भर्ती 2023 (Post office vacancy)

 नमस्कार आप सभी का हमारी इस वेबसाइट नौकरी वाला 4u में बहुत-बहुत स्वागत है, आज किस पोस्ट में हम भारतीय डाकघर में हो रही भर्ती के संबंध में जानकारी देंगे।

वैसे तो आप लोगों को पता चल ही गया होगा कि भारतीय डाकघर ( indian Post office) में लगभग 40889 पदों पर भर्ती हो रही है जो कि अभी काफी चर्चा में है।

तो इसी के संबंध में आज हम संपूर्ण जानकारी देंगे।


भारतीय डाक घर भर्ती 2023 (Post office vacancy 2023)

भारतीय डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 40889 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें BPM और ABPM सामिल है। 2023 में यह सबसे पहली और बड़ी भर्ती है। जो कि पूरे भारत के लिए निकली है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। 

तो जो भी अहर्त रखने वाले अभ्यार्थी है इसके लिए जरूर आवेदन दें। जिसके लिए अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का परीक्षा देना नहीं पड़ेगा, या एक सीधी भर्ती है।

ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती पूरे भारत में कुल 40889 पदों पर निकली है जो कि अलग अलग राज्य के लिए अलग-अलग भर्ती हो रही है।


ग्रामीण डाक सेवक के लिए वेतनमान (gramin sak sewak salary)

इस बार ग्रामीण डाक सेवक के लिए वेतनमान अच्छा खासा रखा गया है जोकि ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर दोनों के लिए आहार्त अभ्यर्थी इसके लिए दिलचस्पी ले। इसके लिए निम्न अनुसार वेतनमन रखा गया है -

  • BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर) - 12000 - 29380
  • ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) - 10000 - 24470


ग्रामीण डाक सेवक के लिए शैक्षणिक योग्यता (gramin Dak Sevak qualification)

भारतीय डाकघर में असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए जो भर्ती हो रही है उसके लिए शैक्षणिक योग्यताएं निम्न अनुसार रखी गई है-

1. कैंडिडेट को कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए।

2. कंप्यूटर का जानकारी होना चाहिए

3. साइकिल चलाना आता हो

4. शारीरिक रूप से सक्षम हो


अगर आप उपरोक्त हटए रखते हैं तो पोस्ट ऑफिस में जो भर्ती हो रही है उसके लिए आवेदन दे सकते हैं।


ग्रामीण डाक सेवक के लिए उम्र सीमा (gramin Dak Sevak age limit)-

इसके लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 18 से 40 वर्ष के बीच में होना चाहिए तथा इन अभ्यर्थियों को निम्न अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी -

1. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष का छूट

2. अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष आयु में छूट

3. पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी को 10 वर्ष आयु में छूट


अगर कोई अभ्यार्थी पीडब्ल्यूडी का है तो उसे 10 वर्ष और उसके कोटे के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगा।


आवेदन शुल्क - 

भारत के डाकघर में हो रही भर्ती ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए निम्न अनुसार आवेदन शुल्क लगेंगे।

  1. सामान्य/पिछड़ा वर्क (केवल पुरुष) - ₹100
  2. सभी महिला अभ्यर्थी - निःशुल्क
  3. अनुसूची जाति / अनुसूचित जनजाति - निःशुल्क
  4. पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थी - निःशुल्क 


भारतीय पोस्ट ऑफिस जीडीएस के लिए आवेदन (how to apply for GDS)

ग्रामीण डाक सेवक में आवेदन देने के लिए आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और वहां से अपना रजिस्ट्रेशन कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना है तथा रजिस्ट्रेशन की कॉपी अब अपने पास रखिएगा। 

जिनका लिंक मैं नीचे में दे दिया हूं आप वहां से इसका नोटिफिकेशन और सीधा अप्लाई दोनों कर सकते हैं।

Post office notification download - Download 

Register online - Register


अगर आप भारतीय पोस्ट ऑफिस में निकली भर्ती के बारे में यूटयूब में विस्तृत जानकारी पाना चाहते है तो नीचे वीडियो में क्लिक करे 













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें