नमस्कार,
आप सभी का फिर से एक बार स्वागत है Naukariwala4u में। आज की इस पोस्ट में महिला बाल विकास विभाग बीजापुर में परामर्शदाता, केस वर्कर, बहुदेशीय सहायक के पदों पर भर्ती हो रही है जिसके बारे में जानकारी देंगे।
महिला बाल विकास विभाग भर्ती बीजापुर (mahila Bal Vikas vibhag Bharti Bijapur 2023)
कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर में महिला एवं बाल विकास शाखा के अंतर्गत 1 फरवरी 2023 को विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें परामर्शदाता, केस वर्क और बहुउद्देशीय सहायक के पदों पर भर्ती हो रही है। यह एक सीधी भर्ती है जिसके लिए ना आपको लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी।
महिला एवम बाल विकास विभाग में निम्न पदों पर भर्ती हो रही है।
1. परामर्शदाता - इसके 1 पदों पर महिला हेतु भर्ती ली जा रही है जिसके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है तथा इसके लिए वेतनमान ₹20000 मासिक रखा गया है।
2. केस वर्कर - केस वर्कर के 1 पदों पर भर्ती हो रही है जो कि महिला हेतु भर्ती निकली है इसके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है तथा वेतनमान ₹15000 मासिक रखी गई है।
3. बहुद्देशीय सहायक - इसके लिए भी 1 पदों पर भर्ती हो रही है जो कि महिला वर्ग के लिए आरक्षित है इसके लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष रखी गई है तथा ₹8000 मासिक वेतन मान रखा गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर हेतु शैक्षणिक योग्यता -
1. परामर्शदाता - A. एम. एस. डबल्यू. की डिग्री/क्लिनिकल साइकोलॉजी में डिग्री।
B. जिला/राज्य स्तर पर एक प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान/ क्लीनिक में मनोचिकित्सक अथवा काउंसलर के रूप में कार्य करने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव हो।
C. कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
2. केस वर्कर - A. विधि में डिग्री अथवा एमएसडब्ल्यू की डिग्री।
B. कम से कम 3 वर्ष का शासकीय अथवा गैर शासकीय संस्था में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दों पर कार्य अनुभव।
C. मानव संसाधन और केंद्र के प्रभावी संचालन हेतु जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।
D. कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
3. बहुद्देशीय सहायक - कक्षा आठवीं में उत्तीर्ण महिला जिसके पास भृत्य अथवा सहायक के रूप में कार्य करने का कम से कम 3 वर्षों का अनुभव। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता दी जावेगी।
चयन प्रक्रिया -
1. परामर्शदाता - न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का 100 अंक का विंटेज देते हुए 60 अंक। एक वर्ष के अनुभव में 2 अंक देते हुए अधिकतम 20 अंक। मान्यता प्राप्त संस्था से 1 वर्षीय कंप्यूटर में 10 अंक तथा साक्षात्कार में 10 अंक दिए जाएंगे।
2. केस वर्कर - न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का 100 अंक का विंटेज देते हुए 60 अंक। एक वर्ष के अनुभव में 2 अंक देते हुए अधिकतम 25 अंक। मान्यता प्राप्त संस्था से 1 वर्षीय कंप्यूटर में 5 अंक तथा साक्षात्कार में 10 अंक दिए जाएंगे।
3. बहुद्देशीय सहायक - निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 100 अंक विंटेज देते हुए 80 अंक तथा प्रत्येक वर्ष 2 अंक देते हुए अनुभव पर अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।
इनके आधार पर अधिकतम प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जावेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर के लिए आवेदन कैसे करें?
इसके लिए आवेदन देने के लिए आपको कोई अलग से आवेदन नहीं करना है जो अभ्यार्थी इसके लिए आवेदन देना चाहता है वह 16 फरवरी 2023 को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर में सुबह 9:00 से 12:00 तक रजिस्ट्रेशन करवा ले तथा दोपहर 3:00 बजे से इसके लिए साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकेंगे
तो इसी प्रकार से इसके लिए केवल आवेदन दे सकते हैं।
Download notification - Download

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें