स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धमतरी भर्ती 2023 (Swami atmanand utkrusht angreji madhyam vidyalay dhamtari)
जिला धमतरी में जिला शिक्षा समिति की ओर से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान और सहायक शिक्षक कला के लिए कुल 26 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसके लिए आहार्त रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इन पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन किए हुए अभ्यर्थी ही आवेदन दे सकते हैं अन्य माध्यम के अभ्यार्थी इसके लिए आवेदन नहीं दे सकते।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धमतरी वेतनमान -
- व्याख्याता - 38100 रु मासिक
- शिक्षक - 35400 रु मासिक
- सहायक शिक्षक विज्ञान - 25300 रु मासिक
- सहायक शिक्षक कला - 25300 रु मासिक
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धमतरी शैक्षणिक योग्यता -
A. व्याख्याता -
- मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण एवं b.Ed अनिवार्य है।
- संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में आहर्ताधारी अभ्यार्थी किसके लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
B. शिक्षक -
- मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण एवं b.Ed/d.Ed/d.l.ed अनिवार्य है।
- संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में आहर्ताधारी अभ्यार्थी किसके लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
- TET पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
- शिक्षक अंग्रेजी हेतु अंग्रेजी साहित्य स्नातक स्तर पर एक विषय रहा हो।
- शिक्षक कला हेतु इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य अथवा राजनीति शास्त्र में एक विषय अनिवार्य है।
C. सहायक शिक्षक -
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ विज्ञान समूह से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तरण होना चाहिए।
- दिवसीय डीएड/ डीएलएड उत्तीर्ण होना चाहिए।
- संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में पूरी हुई होनी चाहिए।
- TET पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
D. सहायक शिक्षक कला -
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कल आया वाणिज्य समूह से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- दिवसीय डीएड/ डीएलएड उत्तीर्ण होना चाहिए।
- संपूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में पूरी हुई होनी चाहिए।
- TET पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा -
सभी आवेदक की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मूलनवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को उनके कोटे के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें -
जो विद्यार्थी इसके लिए आवेदन देना चाहता है उसे ऑफलाइन आवेदन देना पड़ेगा जिसमें वह निम्न दस्तावेज के साथ अपना आवेदन कार्यालय प्राचार्य मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना (धमतरी), जिला जेल रोड, अर्जुनी थाना के पास बठेना धमतरी ,जिला धमतरी छग पिन कोड 493773 के पते पर 14.02.2023 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज -
- 10वी और 12वी की स्वप्रमाणित छायाप्रति
- स्नातक/ स्नातकोत्तर की स्वप्रमाणित छायाप्रति
- जाति प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित छायाप्रति
- निवास प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित छायाप्रति
- आवेदन पत्र
- रोजगार कार्यालय जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
- बीएड/डीएड/डीएलएड की स्वप्रमाणित छाया प्रति
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- आधार कार्ड स्वप्रमाणित छायाप्रति
Download Application form - Download
इस भर्ती के बारे में जानकारी पाए हमारे यूटयूब चैनल में नीचे दिए वीडियो में क्लिक करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें